Up news City News BJP party
कल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनायी गयी।उसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के मुहल्ला छाँसीयाबाडा में बूथ स0 238 नवीन सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने झंडा फहराकर लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी इसके बाद दिवार पर स्लोगन लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बातें बतायी ओर कहा की भाजपा ने जीतोड़ मेहनत कर भारत को विकसित राष्ट्र देश बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है। ओर बताया की यह समय बैठने का नहीं है पार्टी को मजबूत बना कर देश व राष्ट्रहीत में कार्य का है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह के अलावा जिला महामंत्री अरविंद दीक्षित, पिंकी बोहरा, गगन शर्मा, अरुण प्रजापति, मोहन सैनी, शेखर सैनी, गौरव भाटी, आकाश लाला, साधना शर्मा, निधी गर्ग, कान्ता, उर्मिला, चंद्रकला के अलावा समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज l
दि0-07/04/2023