बुलन्दशहर सिकन्दराबाद के पावन कुटीर मैरिज होम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा अभियान का किया आयोजन

Posted by Dilip pandey

बता दे की भाजपा सरकार को केंद्र में 9 वर्ष हो चुके है। भाजपा के 9 वर्ष पूरे पर भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह महासंपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के पावन कुटीर मैरिज होम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासंपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेद्र शिशोदिया ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर किया ओर उसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार जिला अध्यक्ष अनिल शिशोदिया ने पटका व स्मृति चिन्ह देकर किया गया उसके बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं एंव सभी मोर्चो के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व बुंगा देकर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद सभी मंचासीनों का स्वागत सत्कार किया गया। स्वागत सत्कार के कार्यक्रम के बाद
सिकंदराबाद नगर मंडल के सभी मोर्चे, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा ,पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी एवं सिकंदराबाद नगर मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी सभी सभासदों ने भी सभी मंचासीनों का स्वागत सत्कार किया। उसके बाद सभी मंचासीनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने बारी-बारी से भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने व पार्टी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूदा लोगों को दी और कहा की सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को जन संपर्क करके लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं के बारे में अवगत कराना होगा ओर 2024 की तैयारी पूरे जोरशोर से करनी होगी। इसी मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेद्र शिशोदिया ने कहा की भारत देश विश्व गुरु बनने की कगार पर है।ओर अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनियां में पाँचवें स्थान पर भारत देश है। ओर चौथे स्थान पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान योजना, उज्जवला गैस योजना, आदि जैसी योजनाएं देश में लागू की है।
इस कार्यक्रम में सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी चैयरमेन, व कार्यकर्ता , मोर्चा अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग, व समस्त सभासदों के अलावा समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहा।
इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है ।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज l
दि0-04/06/2023

Related posts