रामनवमी 2023
29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 31 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष
सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
33 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी
7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217 एवं 100
रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री कमलाकांत गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 33 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी।
रामनवमी के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।
*7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति*
*कतरास* ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ श्री राजेश कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा श्रीमती निशा मुर्मू, *धनबाद* में अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविन्द कुमार बिन्हा, *चिरकुंडा* ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए डीपीओ श्री महेश भगत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा श्री पीतांबर सिंह खेरवार, *तोपचांची* ज़ोन के तोपचांची व गोमो में श्री उमा शंकर सिंह सहायक आयुक्त उत्पाद तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची श्री जयराम प्रसाद, *झरिया* के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में श्री महेश्वर महतो सहायक नगर आयुक्त तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री अभिषेक कुमार, *गोविंदपुर* व बरवाअड्डा में अपर समाहर्ता आपूर्ति श्री योगेन्द्र प्रसाद तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम) श्री अमर कुमार पांडेय, *टुंडी* ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार तथा श्री अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे।
*33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी*
धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, सुदामडीह, पाथरडीह, बलियापुर, निरसा, चिरकुंडा, पंचेत, मैथन, कालूबथान, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
*29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 31 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष*
रामनवमी के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 31 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। एसडीओ श्री प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217 व 100 है।
जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री कुमार बंधु कच्छप, श्री अंशु कुमार पांडेय, श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर सहित 27 दंडाधिकारियों व 36 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
*सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी*
धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
संयुक्त आदेश में सभी पुलिस एवं ओपी प्रभारियों को अपने क्षेत्राधिकार के तहत रामनवमी के लिए जुलूस के मार्गों का स्वयं सत्यापन करने, वैसे सभी असामाजिक तत्व, जिनके द्वारा रामनवमी के अवसर पर अशांति फैलाने की आशंका है, के विरुद्ध आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई करने, निर्बाध पेयजल आपूर्ति व बिजली सुनिश्चित करने, आकस्मिक दुर्घटना होने पर त्वरित इलाज प्रदान करने के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल, एसएनएमएमसीएच, सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्त करने, जिला नियंत्रण कक्ष में एक एंबुलेंस उपलब्ध रखें सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है।

