जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक शराबी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

गिरफ्तार शराबी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के विकास कुमार सिंह पिता दीना सिंह ग्राम बिजुआही ( चुरहैत ) के रूप में हुई है।

इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर

सोनो चरकापत्थर मार्ग के बिजुआही मोड़ से शराब के नशे में विकास कुमार

सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआई प्रभात रंजन व पुलिस जवान मौजूद थे।


