भिठरा गांव मे घर का छज्जा बनाने को लेकर मारपीट मैं महिला घायल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलथर पंचायत के भीठरा में रविवार की सुबह घर में छज्जा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि भीठरा के सुरेश यादव व भागो यादव के बीच छज्जा निर्माण को लेकर विवाद था। इसको लेकर रविवार को पंचायत हो रहा था। पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों और ईंट पत्थर चलने लगा। इस घटना में एक पक्ष से कल्याणी देवी, सुरेश यादव, शकुना देवी, अजय यादव घायल हुआ तो दूसरे पक्ष से भी कई लोग जख्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया।

Related posts