जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज स्थानीय पुलिस ने अवैध बालू कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के औरैया से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है।साथ ही
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/07/img-20220722-wa00397947949696913457193.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस मामले में दो की गिरफ्तारी भी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि थाना क्षेत्र के औरैया में बालू के अवैध खनन व परिवहन की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर तेजतर्रार एसआई मुकेश कुमार केहरी व पुलिस
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/07/20220722_1149524968315110442618954.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
जवानो के साथ औरैया में कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं इस दौरान ट्रैक्टर चालक बोझायत निवासी दामोदर मांझी व करन मांझी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक व मजदूर को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)