जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी 22, 23 व 24 सितंबर को राजगीर में लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे।
शिविर में देश प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे, उक्त बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने प्रखंड के सिंचाई कोलनी में रविवार को आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक के दौरान कही। जिलाध्यक्ष ने सांसद चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रखंड के कार्यकर्ताओं से भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की अपील की।संगठन की मजबूती व विस्तार को ले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर आपसी चर्चा
की व पार्टी के कार्यों की समीक्षा की। संगठन मजबूती को ले सभी कार्यकर्ताओं से वरीय पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति गंभीरता से कार्य करने की बात कही।वहीं पार्टी के नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जमुई जिला सहित सोनो प्रखंड को सूखाड़ घोषित करने की मांग की।पार्टी नेताओं ने बताया कि सुखाड़ की मार से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं और राज्य सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री बनने की होड़ में लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सूखाड़ क्षेत्र के भ्रमण के बजाय दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं।मौके पर जिला के संगठन मंत्री,जिला उपाध्यक्ष सह सोनो प्रभारी अरविंद कुमार उर्फ बंटी,जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, एतवारी यादव,मुरारी पासवान, सद्दाम हुसैन, सुधीर कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद यादव, रुस्तम अंसारी, जिबराइल अंसारी, सुधाकर सिंह,पुनीत सिंह, अविनाश सिंह,मृत्युंजय कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।