जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को प्रखंड में जदयू सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने बताया कि जिले के एक लाख नए लोगों को जदयू पार्टी से जोड़ेगी। प्रत्येक विधानसभा में पच्चीस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने राज्य में बहुत विकास के कार्य किए हैं। साथ ही बिहार को पूरे देश में गौरवान्वित किया है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर शंभू शरण ने कहा कि 15 अक्टूबर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जदयू समाज के हर तबके के लोगों के लिए काम करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी लोगों के साथ न्याय करते हुए विकास ईमानदारी से किया है। सोनो प्रखंड प्रभारी जयनंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रखंड में जदयू के जनाधार को बढ़ाने व सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया गया है। मौके पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति व पार्टी के सिद्धांतों पर आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता शुल्क जमा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर कपिल राम, रामनरेश सिंह, बबलू अंसारी, निशिकांत कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।