सोनो प्रखंड के लोहा महादलित टोला में लोजपा (आर) की हुई बैठक की गई

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार को प्रखंड लोजपा (आर)की बैठक लोहा पंचायत के लोहा महादलित टोला में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि बीते 22 से 24 सितंबर तक राजगीर में हुए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश का पालन करते हुए प्रखंड लोजपा (आर) द्वारा पार्टी की नीतियों व सोच को जन जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसी कडी में बुधवार को लोहा में हुए इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व ज़िला उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट, बिहार विजन, विफल शराब बंदी, बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, शिक्षा में ह्रास, रोजगार को लेकर युवाओं का संघर्ष सहित नीतीश सरकार की कई विफलताओं को बताया।दोनों नेताओं ने लोगों को बताया कि नीतीश सरकार की भ्रष्ट नीति के कारण बिहार को कितना नुकसान हो रहा है।उन्होंने कहा कि लोजपा (आर) ही एकमात्र बेदाग पार्टी है जिसके नेतृत्व में बिहार समृद्ध और विकसित बन सकता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के भावी मुख्यमंत्री हो सकते है इसलिए आप सबों का साथ चाहिए।इस अवसर पर लखन सोरेन, बड़कू हांसदा, राम किशुन, अजय किस्कू सहित कई महिलाएं व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts