जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
आज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यावरण भारती ने प्रखंड के पैरा मटिहाना पंचायत के मटिहाना गांव में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण भारती के कार्यकर्ता संदीप कुमार सिंह ने किया।मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष बड़े होकर किसान को आर्थिक मदद करेंगे।
जब पेड़ से आर्थिक लाभ मानव को मिलेंगे, तो गरीबी उन्मूलन में सहायक होगा।वहीं पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शान्डिल्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यक है।
इससे मानव को निःशुल्क प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पौधे बड़े होकर मानव को फल, फूल, औषधि, छाया एवं लकड़ी प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में वृक्ष कामधेनु के समान है। पेड़ पौधों से मानव को आर्थिक आय प्राप्त होता है। मानव जीवन में गरीबी उन्मूलन के लिए पौधरोपण महत्वपूर्ण कार्य है।उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 22 दिसंबर 1992 को संकल्प लिया गया कि 17 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जायेगा। पौधारोपण से आर्थिक समृद्धि के साथ ही पर्यावरण भी संरक्षित होगा। पौधारोपण अभियान में सभी मानव भाग लें। यह उत्तम कार्य है। इस दौरान अवकाश प्राप्त पंचायत सेवक सुरेंद्र राऊत, दशरथ प्रसाद मंडल, प्रदीप कुमार मीठू, रणजीत दास, सोनू कुमार, रवि कुमार, पिंकी कुमारी, रूपा, अनुषा, अंजनी, सोनम, शिवानी, मीना देवी, शंभू मंडल, उमेश मंडल आदि मौजूद रहे।