नाबालिग अपने मौसा के घर गई हुई लापता

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के चुरहेत पंचायत के बरवा मुसहरी से एक नाबालिग लड़की लापता है। वह अपने मौसा के घर गई थी। विगत शनिवार से उसकी जानकारी नहीं मिल रही है। इस बाबत लापता नाबालिग के पिता रमजू मांझी ने खैरा पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की जानकारी दी है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि बीते छह फरवरी को उनकी बेटी खैरा प्रखंड के कागेश्वर स्थित अपने मौसा के घर गई थी, पर बीते शनिवार से वह गायब है। बेटी की गुमशुदगी की जानकारी पर वह अपने सगे संबंधियों के यहां खोजबीन की,पर कुछ पता नहीं चला।पीड़ित रोते बिलखते पिता ने थानाध्यक्ष से बेटी को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।

Related posts