जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है और उन्हें बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव बटिया निवासी दिलीप पासवान ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता को बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी और सशक्त होगी।