तेेरूखा गांव में मवेशी बांधने के बरसों पुराने विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलथर पंचायत के तेरुखा ग्राम में विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर सोमवार को थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। बताया जाता है कि तेरुखा के साहिद अंसारी व गोवर्धन यादव के बीच सोमवार को विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर गाली गलौज शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों और से लाठी डंडा चलने लगा। इस घटना में सोनिया खातून, खुशबू खातून, नजमा खातून,

साहिद अंसारी, मदीना खातून, गोवर्धन यादव सहित दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में किया गया। वहीं दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

Related posts