जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजद के द्वारा हड़वा पहड़ी स्थित अंबेडकर मैदान में अम्बेडकर परिचर्चा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजद नेता महेंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। आज भारतीय संविधान खतरे में है। देश में अराजकता का माहौल है। आगामी 2024 के चुनाव में केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान बचेगा। वहीं राजद जिलाध्यक्ष डा त्रिवेणी यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सूबे के प्रत्येक पंचायत में अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन कर समाज को संगठित किया जाना है। राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव व सावित्री देवी ने चकाई और सोनो को विकास की नई दिशा दी। सड़क, पुल,पुलिया का जाल बिछाया । महेंद्र दास बने राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजद जिलाध्यक्ष डा त्रिवेणी यादव ने सोनो निवासी महेंद्र दास को राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष व रजौन निवासी महेश कुमार दास को सोनो प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन,पूर्व एडीएम फुलेश्वर दास, प्रयाग यादव, प्रभु यादव, कृष्णा यादव, मो असलम, बलराम मंडल, देवसागर बौद्ध, सेवक यादव, उदय दास, सुमन दास, दशरथ दास सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)