जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड के पैरा मटिहाना पंचायत की मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा को मुखिया संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बिहार मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा संघ को मजबूती प्रदान करने एवं पंचायत प्रतिनिधियों के हक एवं अधिकार के लिए बिहार प्रदेश मुखिया संघ के साथियों के साथ मिलकर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी। वहीं दूसरी और मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।