जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के बलथर पंचायत के खुर्दमहापुर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचण्डी महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस कलश यात्रा में 551 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप प्रांगण से निकलकर कटियारी,सोनो चौंक होते हुए बरनार नदी के घनश्याम स्थान घाट पहुंची, जहां आचार्य ब्रह्मानंद जी महाराज के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूरे वैदिक रीति रिवाज से 551 कलशों में जल भरने का कार्य संपन्न कराया गया। पुनः कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची तथा कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगा रहे थे।इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया था। वही गर्मी को देखते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों द्वारा शरबत पानी की भी व्यवस्था की गई थी।यज्ञ निगरानी समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए यज्ञ की पूर्णाहुति 18 अप्रैल को होगी।