जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से लोजपा नेता रामनारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने दिल्ली में उनके मंत्रालय पंचशील भवन मुलाकात किया।उन्हें बधाई व शुभकामना दी।उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जमुई के संगठन पर विस्तृत चर्चा के साथ ही विधानसभा चकाई के विकास कार्यों पर भी चर्चा की।वहीं दिल्ली के बिहार निवास में जमुई लोकसभा के सांसद अरुण भारती से भी मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किया। जमुई के विकास के रोड मैप पर विस्तार से चर्चा की। सांसद अरुण भारती ने कहा कि मैं जमुई लोकसभा का सांसद हूं और मैं बिना भेदभाव का समुचित विकास के लिए तत्पर रहूंगा। वहीं लोजपा नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उधोग मंत्रालय की अहम जिम्मेवारी मिली है। निश्चित तौर पर इस विभाग के माध्यम से देश की जनता को विकास का लाभ मिलेगा।मौके पर जमुई लोजपा इकाई के आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, युवा प्रदेश महासचिव निर्भय सिंह, प्रेमचंद सिंह आदि मौजूद थे।