जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मनरेगा भवन में नेचर विलेज के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।बैठक की अध्यक्षता लोहा पंचायत के मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह ने किया।बैठक में नेचर विलेज के संस्थापक लक्ष्मीपुर के पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह ने नेचर विलेज पर चर्चा की। उन्होंने लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया में नेचर भिलेज द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। कौशल विकास, रोजगार उन्नयन एवं स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। बताया कि वर्तमान में ग्रामीण गांव के विकास के लिए सिर्फ सरकार व जनप्रतिनिधि पर आश्रित हो रहे हैं। अगर ग्रामीण अपने उत्तरदायित्व को भलीभांति समझ लें तो गांव के विकास को कोई रोक नहीं सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोहा पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण यदि गांव के विकास में सकारात्मक पहल करे तो गांव का समेकित विकास हो सकता है।जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष शिक्षा समिति जिला परिषद जमुई धर्मदेव यादव ने प्रकृति,पर्यावरण व मानव के अन्योन्याश्रय सम्बन्धों का जिक्र करते हुए प्रकृति के विभिन्न अवयवों के संरक्षण पर जोर दिया।नेचर विलेज की ओर से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को टी शर्ट प्रदान किया गया।बैठक को ई रॉबिन सिंह सहित बाबूडीह मुखिया प्रतिनिधि आलमगीर अंसारी,मुखिया प्रतिनिधि दिगम्बर पांडेय,सुनील दास, मो अलाउद्दीन,रोहित यादव,मुखिया भीम रजक,गियास अंसारी,गणेश तुरी, माइकल भुल्ला, उप मुखिया भुवनेश्वर साव आदि ने संबोधित किया।

