जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
प्रखंड के लखनकियारी पंचायत के राजपुर डुमरी स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में गुरुवार से शुरू हुआ श्री श्री 108 अखंड रामधुन शुक्रवार को हवन पूजन के साथ समाप्त हुआ। इससे संपूर्ण गांव सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। 24 घंटे के इस अखंड हरिकीर्तन में राजपुर सहित आसपास गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लिए। विद्वान पंडित रंजय शास्त्री, रामायणी दिवाकर सिंह, मनोहर सिंह,यजमान चंदन सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार को रामधुन की पूर्णाहुति हुई। रामधुन का आयोजन क्षेत्र के कल्याण एवं सुख शांति के लिए किया गया। गौरतलब हो कि आगामी 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय चैती नवरात्र का आयोजन होगा। यहां पूरे नौ दिनों तक विद्वान पंडितों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।

