सरकारी स्कूलों में दिखा जोश मशाल-2024 शुरू,





जमुई से सरोज कुमार दुबे


जिले के सोनो प्रखंड के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से खेल महाकुंभ ‘मशाल-2024’ की शुरुआत हो गई। शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना है।प्रतियोगिता में साइकिलिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल हैं। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग मुकाबले हो रहे हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 27 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, खेल किट और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। सभी प्रतिभागियों का विवरण निबंधन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह कम नहीं हुआ। तपती धूप में भी उन्होंने मैदान पर दमखम दिखाया। उनका समर्पण यह साबित करता है कि वे भविष्य की सफलता की दौड़ में भी आगे रहेंगे।

Related posts