जमुई से सरोज कुमार दुबे
सोनो(जमुई):- जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज बटिया थाना क्षेत्र के एनएच-333 स्थित सोनो-चकाई मार्ग पर सोमवार को बटिया घाटी में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो लाया गया। घायलों की पहचान रोहिणी रघुनाथपुर निवासी विकास कुमार सिंह, उनकी बहन अनीता देवी, भगिना सुशांत कुमार सिंह और भगिनी रानी कुमारी के रूप में हुई है।विकास कुमार सिंह ने बताया कि वे चारों बाइक से खैरा जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे सभी घायल हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद घायल अनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया है।


You must log in to post a comment.