![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221114-WA0072.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज लोजपा(आर) के प्रखंड कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को आज जमुई में आयोजित होने वाले चिराग से सीधी बात कार्यक्रम की जानकारी मिले,इस उद्देश्य सोमवार को स्थानीय सिंचाई कॉलनी में लोजपा (रामविलास) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आज जमुई के द्वारिका विवाह भवन में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद चिराग पासवान लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/img-20221114-wa00721943770136633848849.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/img-20221114-wa00683653413771657540316.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/img-20221114-wa00708819153399519495974-1.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/img-20221114-wa00698483779377109462786.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
उन्होंने बताया कि चिराग से सीधी बात कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जुटे हैं। मौके पर एतवारी यादव, विश्वविजय सिंह, सद्दाम हुसैन, फकरुद्दीन अंसारी, पंकज सिंह,निवास यादव, कार्तिक शर्मा,कामदेव सिंह, अरुण यादव,अनिल बेसरा,डब्लू चंद्रवंशी,हीरा यादव, दिनेश यादव, सुधाकर सिंह,पुनीत सिंह,संतोष वर्णवाल, जागेश्वर यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)