सोनो से सरोज कुमार दुबे
सोनो(जमुई):- जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत
प्राथमिक विद्यालय नैनी पत्थर में कार्यरत शिक्षा सेवक बेंजामिन हेंब्रम के असामयिक निधन पर शिक्षा सेवकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके समर्पित सेवाभाव को याद किया।बता दें कि बीते 12 मई को डुमरी के पास एक सड़क दुर्घटना में बेंजामिन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।शोकसभा में शिक्षा सेवक संघ के जमुई जिलाध्यक्ष प्रकाश दास सहित नीतेश्वर आजाद, चन्द्र देव मांझी, अलेक्स मरांडी, दरोगी मांझी, लुकस सोरेन, जोसेफ सोरेन, श्याम सुंदर चौधरी, विकास रविदास, सुमन लता मुर्मू, लता कुमारी, प्रमोद राज हंसदा, बिनोद रजक, विजय रजक, सुमन कुमार दास, संजय रजक, संजय तुरी एवं पिंटू रजक उपस्थित रहे।मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने कहा कि बेंजामिन हेंब्रम का सरल स्वभाव, कार्य के प्रति निष्ठा और सहयोग भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी असामयिक मृत्यु शिक्षा सेवक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

