सोनो (जमुई):- सोनो पुलिस की ततपरता से शादी की नीयत से अपहृत विवाहिता बरामद


जमुई से सरोज कुमार दुबे

सोनो (जमुई):-
शादी की नीयत से अपहृत एक विवाहिता को स्थानीय पुलिस ने सोनो चौक से बरामद कर लिया है।अपहृता की पहचान कहरडीह के विक्की कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता पूजा कुमारी को गुरुवार शाम को सोनो चौक से बरामद किया गया। उसे चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया है।बीते 29 जनवरी को कहरडीह के विक्की कुमार ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूजा कुमारी को गांव के ही निशांत कुमार उर्फ सिक्की शादी की नीयत से भगा ले गया है।इस मामले में सोनो थाना में कांड संख्या 27/25 दर्ज किया गया था।

Related posts