समेकित बाल विकास सेवा योजना अन्तर्गत महिला पर्यवेक्षिका के अनुबंध आधार पर नियोजन हेतु मार्गदर्शिका की कंडिका (xiv) ख) के आलोक में किरण कुमारी, तत्कालीन महिला प्रतिनियुक्त मानपुर परियोजना को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त गया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया के न्यायालीय वाद संख्या 212/2018 सरिता कुमारी, रुबी कुमारी बनाम सीमा कुमारी एवं के पारित आदेश में किरण कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा द्वारा सीमा कुमारी को आठ पास के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सेविका के पद पर चयनित किये जाने के आलोक में नवचयनित सेविका को चयनमुक्त किया गया हैजिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया के न्यायालीय वाद संख्या 85/2018 सिम्पी कुमारी बनाम श मीना देवी एवं अन्य में पारित आदेश में आज किरण कुमारी महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा द्वारा मीना देवी को आठ पास के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सेविका के पद पर चयन किया गया है। मीना देवी द्वारा त्याग पत्र समर्पित किये जाने की पुष्टि हुयी है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी गया के न्यायालीय वाद संख्या 45/2017 चिन्ता देवी बनाम गायत्री कुमारी और पारित आदेश में किरण कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा द्वारा गायत्री कुमारी, पति- दिपू पासवान को आठ पास के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सेविका के पद पर चयन किये जाने के संझान में नवचयनित सेविका को चयनमुक्त किया गया है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया के न्यायालीय वाद संख्या 51/2017 अंजली कुमारी बनाम शसकिन्ता कुमारी एवं अन्य में पारित आदेश में किरण कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा द्वारा गायत्री कुमारी, पति दिपू पासवान को आठ पास के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सेविका के पद पर चयन किये जाने के आलोक में नवचयनित सेविका को चयनमुक्त किया गया है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया के न्यायालीय वाद सं०- 212/2018, 85 / 2018, 45/2017 एवं 51/2017 में पारित आदेश में सेविका /सहायिका चयन में अनियमितता बरतने के आलोक में सेविका /सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2016 की कंडिका 12 के आलोक में किरण कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा को जिम्मेवार माना गया है। इसके अनुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया द्वारा किरण कुमारी से स्पष्टीकरण की पुछी गई है और इस मामले में जाचं की गई है जिसमें स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसपर किरण कुमारी के द्वारा मे महिला पर्यवेक्षिका द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण में स्वीकार किया गया है स्पष्टीकरण में बताया गया है कि सेविका चयन में इनसे चूक हुई है।प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार पटना द्वारा कंडिका 12 के आलोक में सेविका चयन में अनिमितता के लिए किरण कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका को जिम्मेवार माना गया है। इसके अनुसार प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार पटना द्वारा निर्गत समेकित बाल विकास सेवा योजना अन्तर्गत महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों को भरने हेतु अनुबंध के आधार पर नियोजन हेतु मार्गदर्शिका की कंडिका (xiv) ख) के आलोक में किरण कुमारी, तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका, टनकुप्पा सम्प्रति पदस्थापित परियोजना शेरघाटी वर्तमान में प्रतिनियुक्त मानपुर परियोजना को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त किया गया है।

