वार्षिक खेल कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने मशाल जलाकर किए खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है- जिलाधिकारीगया में आज वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना, राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता बालक एवं बालिका के विभिन्न आयु वर्ग यथा अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 वर्ष के विभिन्न खेलों का आयोजन आज गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में जिला पदाधिकारी, गया अभिषेक सिंह द्वारा उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है आज इसी क्रम में जिला खेल पदाधिकारी, गया शमीम अंसारी के द्वारा आए हुए अथितियों एवं ज़िला पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी एवं और गणमान्य मंचासीन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया है ज़िला पदाधिकारी ने यह बताया कि आज काफी लंबे समय के बाद गया में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे काफी ज्यादा संख्या में शामिल बच्चे को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आगे उन्होंने ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक ज़िला खेल पदाधिकारी एवं और संबंधित पदाधिकारी एवं संगठनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है जिलाधिकारी ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। जिलाधिकारी ने वहा उपस्थित बच्चो को नसीहत दिया कि हम जो भी काम करे उसे सच्चे मन और पूरी लगन के साथ करें। खेल के क्षेत्र में भी आज हमारा देश काफी आगे है। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में स्वर्ण पदक जीत रहे हैं हमारे देश के खिलाड़ी। अभी हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीत कर भारत देश का नाम रौशन किया है। आगे जिलाधिकारी ने बताया कि जैसे चेस खेल में विश्वनाथन आनंद, क्रिकेट में कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, बॉक्सिंग में मैरी कॉम, बैडमिंटन में पीवी सिंधू इत्यादि अनेकों खिलाड़ी, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अपने देश का नाम रौशन किया है। ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि इस वार्षिक खेल कार्यक्रम में लगभग 140 विद्यालय सरकारी एवं गैर सरकारी से लगभग 5000 छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए हैं। गया जिला के विभिन्न विद्यालय से शामिल बच्चो द्वारा परेड निकाला गया, जिसे जिलाधिकारी द्वारा सलामी ली गयी है। अंत के जिलाधिकारी ने मशाल जलाकर ईस कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए वहां उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएं दी है
आज अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका परिमाण इस प्रकार है –
■ अंडर 19, 800 मीटर बालक में प्रथम स्थान प्रेम कुमार, द्वितीय स्थान निवास कुमार तथा तृतीय स्थान कुस कुमार ने प्राप्त किया है।
■ अंडर 17, 800 बालक में प्रथम स्थान कुंदन कुमार, द्वितीय स्थान अजय कुमार तथा तृतीय स्थान कमलेश कुमार ने प्राप्त किया है।
■ अंडर-17, 800 मीटर बालिका में प्रथम स्थान करिश्मा कुमारी, द्वितीय स्थान सरिता कुमारी तथा तृतीय स्थान शीला कुमारी ने प्राप्त किया है।
■ अंडर 14, 600 मीटर बालक में प्रथम स्थान मंटू कुमार, द्वितीय स्थान रोहित कुमार तथा तृतीय स्थान सुमित कुमार ने प्राप्त किया है।
■ अंडर 14, 600 मीटर बालिका में प्रथम स्थान डॉली कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी तथा तृतीय स्थान सुमुखी ने प्राप्त किया है।
■ अंडर 19, 100 मीटर बालक में प्रथम स्थान नवनीत कुमार, द्वितीय स्थान सुमित कुमार तथा तृतीय स्थान लव कुमार सिंह ने प्राप्त किया है।
■ अंडर-19, 100 मीटर बालिका में प्रथम स्थान स्पृहा कुमारी, द्वितीय स्थान आशा कुमारी तथा तृतीय स्थान अलका कुमारी गुप्ता ने प्राप्त किया है।
■ अंडर 14, लोंग जंप बालिका में प्रथम स्थान सोनम भारती, द्वितीय स्थान काजल कुमारी तथा तृतीय स्थान अदिति कुमारी ने प्राप्त किया है।
मालूम हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं उच्चतर विद्यालय के खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
जहरीली शराबकांड से गरमायी बिहार की सियासत,बोले तेजस्वी – सत्ता संरक्षण में कर दी गई हत्या
जहरीली शराबकांड से गरमायी बिहार की सियासत,बोले तेजस्वी – सत्ता संरक्षण में कर दी गई हत्या