Dhanbad:नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का हुआ शुभारम्भ

Posted by Dilip Pandey

30 वर्षों से छठव्रत करने वाली गीता शर्मा ने कहा की छठी मैया की महिमा अपरम्पार है

धनबाद:शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था का महापर्व के पहले दिन को व्रतियों ने सुबह घर की साफ-सफाई के बाद स्नान कर विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की आराधना की। इसके बाद व्रतियां कद्दू-भात का प्रसाद बना कर भगवान सूर्य को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद कद्दू और भात का प्रसाद ग्रहण की।
वहीं शनिवार को खरना ( लोहंडा ) होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगी और शाम में आम की लकड़ी पर गन्ने के रस में बनी चावल की खीर, दूध, चावल का पीठा और घी चुपड़ी रोटी का प्रसाद बनाएंगी। और छठी मइया काे अर्पित करने के बाद व्रती उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगी।
इस दौरान छठ व्रती गीता शर्मा जो की कार्मिक नगर की रहने वाली है ने बताया कि मां की महिमा अपरम्पार है। मैं विगत 30सालों से व्रत कर रही हूं और तब से लेकर आज तक हमारा घर में सुख शांति एवं अन धन से परिपूर्ण है।

Related posts