Posted by Dilip Pandey
पाथरडीह (धनबाद): सिंदरी बिधानसभा के कांड्रा स्थित सामाजिक संगठन सफल इंडिया प्रांगण में रविवार को झरिया अंचलाअधिकारी के द्वारा असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झरिया सीओ, ऑफिस कर्मचारी प्रदीप रजक थे।
सफल इंडिया सचिव प्रदीप महतो , महिला समिति के सावित्री पांडे ,बैजन्ती देवी के हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदीप रजक ने कहा कि सोसाइटी से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर झरिया सीओ ऑफिस द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है ,जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।
सोसायटी सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि सोसायटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। वही महिला समिति की सदस्या सावित्री पांडे ने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है। इस अवसर पर 80 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर प्रदीप महतो, सावित्री पांडे, बजन्ती देवी ,राजू मंडल ,राहुल कुमार,अमित सिंह,राजा साहिस , राजकुमार, विशाल शर्मा अन्य लोग मौजूद थे।