Posted by Dilip Pandey
-मासस धनबाद जिला कमेटी की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में
धनबाद : केंद्र की मोदी सरकार पूर्णता सांप्रदायिकता के हाथों खेल रही है।प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी राष्ट्रीय संपदा चंद सेठों को हस्तांतरित करती जा रही है।बुधवार को मार्क्सवादी समन्वय समिति(मासस) धनबाद जिला कमेटी की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड में हुई।बैठक की अध्यक्षता मासस स्थिति यह है कि देश की सबसे बड़ी वित्तीय पूंजी का रखवाला एसबीआई को भी दीवाला कर दिया गया है। छद्म राष्ट्रवाद का नारा शासक वर्ग की शासक पार्टी द्वारा पूर्णतः भ्रम फैलाने वाली है। अदानी 3 जनवरी 2024 को शाहिद श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी लेंगे। नए वर्ष मैं जिला कमेटी द्वारा सभी प्रखंड एवं अंचल कमेटी के साथ बैठक करके संगठन समीक्षा की जाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि युवा संगठन देश और पार्टी के हित में राष्ट्रवादी मानवीय भावनाओं को जन-जन तक फैलाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कटिबंध है। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी,सुभाष प्रसाद सिंह,टूटन मुखर्जी, मुमताज अंसारी, हीरालाल महतो,संतोष रवानी,विजय पासवान, राणा चटराज,नरेश पासवान,मुक्तेश्वर महतो, लालमोहन महतो,फटीक चंद्र मंडल,मंटू महतो, भगत राम महतो,धर्म बाउरी,सुखलाल महतो, मनीष यादव,हरे मुरारी महतो,विश्वजीत राय, अरविंद तिवारी,शंकर प्रमाणिक,राजेश बिरुआ, वेद प्रकाश सिंह,राकेश सिंह,गुहीराम रजवार, चौधरी भुइया,टुन्नू गुप्ता तथा भगवान पासवान आदि शामिल थें।