स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर युवा समारोह का आयोजन

Posted by Dilip Pandey

पुटकी:शुक्रवार 12 जनवरी को विवाह मंडप पुटकी 2 नंबर में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद के 161 वीं जयंती के अवसर पर युवा समारोह की आयोजन ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में की गई तथा संचालन सचिव भोला नाथ राम द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंचासीन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी, ज्ञान विज्ञान समिति से रवि सिंह, विकाश कुमार ठाकुर, राजनारायण तिवारी,रत्ना सिन्हा, मैत्री गुप्ता व सुमित्रा महतो उपस्थित थी।सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंदजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मुख्यरूप से भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशी नाथ चटर्जी द्वारा संबोधन में कहा कि आज भारत ज्ञान विज्ञान समिति पूरे देश भर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को युवा दिवस के रूप मना रहें है , इसी के तहत जिला इकाई धनबाद द्वारा किया गया। स्वामी विवेकानंद महान विचारक, युग परिवर्तक एवं सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। तथा इसके साथ गांव को जाने गांव को बदलें को लेकर संवाद आयोजन की गई। स्वामी विवेकानन्द अपने जीवन काल में गांवों के विषय पर चर्चा किया किए की अंतिम लोगों तक चिंतन किए , इसलिए गांव को जानें गांव को बदलें पर लगातार साथियों द्वारा कार्य किया गया। इसी संवाद को लेकर आगामी 19 जनवरी से 21 जनवरी 24 तक भारत ज्ञान विज्ञान समिति के 11 वीं राष्ट्रीय सम्मेलन धनबाद में आयोजित है, इस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ जिले के बाघमारा,बलियापुर, धनबाद,गोविंदपुर , तोपचांची,टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 40 साथियों को गांव को जाने गांव को बदलें के कार्यों को लेकर प्रसस्ति पत्र व कलम देकर सम्मानित किया गया।
उपरोक्त साथियों द्वारा विचार रखा गया।इस कार्यक्रम को सफल करने में राजू बाउरी,मधेश्वर नाथ भगत, राजाराम पासवान,मो.आशिफ खान,सोमा नियोगी , गंधारी कुमारी,नीतू कुमारी,गणेश मंडल,झंडू रजवार,गुड़िया देवी,संध्या देवी,फूलन देवी,राज किशोर कुंभकार,जूही कुमारी ,आशा देवी आदि का सहयोग रहा।

Related posts