धनबाद : बुधवार को जिला के बलियापुर प्रखंड के रघुनाथपुर एवं बडा़दहा गांवों में हुंकार महारैली की तैयारी हेतु ताबड़तोड़ बैठक की गई।जिसका अध्यक्षता महिला मोर्चा के केंद्रीय महासचिव प्रतिमा देवी संचालन जिला अध्यक्ष डब्लू महतो ने किया।
कुड़मी हुंकार महारैली का तैयारी की बैठक में सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित हुए।इस अभियान में समाज के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, ने आह्वान करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई चरम पर है समाज के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है।इस लड़ाई में हमारी एकता दिखनी चाहिए जब तक हम सभी बुद्धिजीवी,माता-बहने और युवा मिलकर ताकत नहीं लगाएंगे तब तक हम मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे, क्योंकि सभी राजनीतिक पार्टियां हमें वोट बैंक के लिए उपयोग करते हैं और संगठित होने नहीं देते।
केंद्रीय महासचिव राजू महतो ने प्रखंड के सभी गांवों में जनसंपर्क कर युवाओं को अपने अपने संवैधानिक अधिकार के लिए प्रचार प्रसार में लगे हैं। उन्होंने ने आह्वान करते हुए कहा कि अगर कुड़मी अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं होते हैं तो झारखंड में दोयम दर्जे के नागरिक बनकर रहना पड़ेगा, जो कतई बर्दाश्त नहीं है।
इस अभियान में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के केंद्रीय महासचिव प्रतिमा देवी, जिला अध्यक्ष डब्लू महतो,केंद्रीय महासचिव राजू महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो,विनोद बिहारी महतो ,लक्ष्मी देवी ,चंचला देवी, केसरी देवी, सरस्वती देवी, संध्या देवी,पूनम देवी, इंद्रा देवी, विमला देवी,नमिता देवी आशा देवी, हेमलता देवी मीनाक्षी देवी, हेमलता देवी सोनिया देवी, कल्पना देवी, सीता देवी, ममता देवी, बबिता देवी, प्रेमा देवी, शीला देवी,अंजना देवी,हलधर महतो, आनंद महतो सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।