![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240429-WA0003-240x172.jpg)
हजारीबाग भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल भारी मतों से जीतेंगे । जीतने के बाद नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हजारीबाग का यह सांसद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उक्त बातें रविवार को हजारीबाग के झंडा चौक स्थित भाजपा के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रधान चुना कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी सदैव चलायमान है। सच कहा जाय तो पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हमारे बूथ के निष्ठावान कार्यकर्ता ही होते हैं। नीव हमारी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही खड़ी है जो विशाल बटवृक्ष का रूप ले लिया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि एक मई को प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन के सुअवसर पर ऐतिहासिक भीड़ होगी। इस मौके पर पार्टी के पार्टी के कई बड़े चहरे उपस्थित होकर आयोजित संकल्प सभा मे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व कार्यप्रणाली को जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के शासनकाल की प्रसंशा चारो दिशा में हो रही है। देश की जनता ने ठान लिया है कि इसबार भी मोदी को ही बागडोर सौपना है। अतः मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा सीट से जीतकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि दीपक और मनीष दो तन एक जान हैं। कोडरमा जाने के क्रम में यहां पहुंचे दीपक प्रकाश का भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने स्वागत किया। तत्पश्चात वे कई महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल हुए ।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)