_फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022_3 लाख 9 हजार 522 लोगों को दी फाइलेरिया की दवा





फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शुरू किए गए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत आज घर घर जाकर 3 लाख 9 हजार 522 लोगों को फाइलेरिया की दवा दी गई। इसमें डीईसी की 792371 व एल्बेंडाजोल की 307174 गोली लोगों खिलाई गई।

इस तरह से दी जा रही है दवा की खुराक

1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी)। 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली। 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जा रही है।

Related posts