उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दिया धन्यवाद


मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया,शांति समिति के तमाम सदस्यों का दिल से आभार: जिला प्रशासन*


जिला में रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है,सभी को दिल से आभार।
पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास,कड़ी धूप में पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है| मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचना का आमजन तक पहुंचाया|
*पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे* ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग,अनुशासन से प्रभावित हूं| सभी मीडिया कर्मी,पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार उन्होंने *शांति/अखड़ा समिति* के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा|

Related posts