बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के बेलकप्पी शिवमंदिर प्रांगण से श्री श्री 108 मारूति नंदन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हेतू झंडारोहण कार्यक्रम हेतु भव्य शोभायात्रा निकाला गया ।भक्तों ने शिवमंदिर प्रांगण बेलकप्पी से धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर तथा बंडासिंगा जलहैया होते हुए बजरंगबली मंदिर बेलकप्पी प्रांगण में आकर शोभायात्रा समाप्त किया गया। इस दौरान जय श्री राम के उदघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था। महायज्ञ हेतु पुरोहितों के द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूजा-पाठ कर ध्वजारोहण का कार्य किया गया। महायज्ञ कार्यक्रम 03मई से 11मई तक निर्धारित किया गया है। ध्वजारोहण कार्य में जिप सदस्य मीना देवी, मुखिया गुड्डी देवी, यज्ञ समिति अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय, जिप प्रतिनिधि केदार साव, उपमुखिया सह् यज्ञ शोभा समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, पूर्व मुखिया राजकुमार नायक, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा,पंचायत समिति प्रतिनिधि विकास कुमार पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष धीरेंद्र पाण्डेय, यज्ञाचार्य शत्रुघ्न पाण्डेय, यज्ञ समिति सचिव विजय कुमार नायक, यज्ञ शोभा समिति सचिव चंद्रकांत पाण्डेय,अशोक पाण्डेय, शैय्यनंदन पाण्डेय, अर्जुन पाण्डेय, नंदलाल तिवारी, तेजनारायण पाण्डेय, नरेश पाण्डेय, दुलारचंद पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, कन्हैयाकांत पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, बिरेन्द्र पाण्डेय,हीरालाल नायक समेत सैकडों रामभक्त व महिलाएं एवं बच्चे शोभायात्रा में उपस्थित थे।

