रामगढ़ विप्र फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश जोन- 6 कि नई कमिटी की एक बैठक राँची के लालपुर स्थित लैंड मार्क होटल मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा (राँची) की अगुवाई मे की गई, जिसमे साँवर लाल शर्मा, झारखंड संयोजक श्री पुरुषोत्तम शर्मा, ने मीटिंग का संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। सभी को अंग वस्त्र ओड़ा कर सम्मानित किया गया l
मीटिंग मे सबसे पहले प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारस्वत, प्रदीप कुमार शर्मा, गणेश दायमा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय दाधीच को पद का दायित्व दिया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप मे निरंजन शर्मा (राँची), श्यामलाल शर्मा (सिमडेगा), किशन भारद्वाज (जमशेदपुर) सी ए जय प्रकाश शर्मा (राँची) को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रदेश सचिव अमित शर्मा (जमशेदपुर), आशा शर्मा (गिरिडीह), राजेश कौशिक (राँची) एवम सदस्यों के अलावा , जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई जो इस प्रकार है।
१) रवि शंकर शर्मा (राँची)
२) राजेश शर्मा (जमशेदपुर)
३) संजय शर्मा (सिमडेगा)
४) दीपक शर्मा (गिरिडीह)
५) राजेश चौबे (चाईबासा)
६) राधेश्याम शर्मा (चतरा)
७) अरुण शर्मा (खूँटी)
८) श्याम शर्मा (रामगढ)
उपरोक्त मीटिंग मे सर्वसमति से चाईबासा के चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री ललित शर्मा को झारखंड प्रदेश के विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सर्वसम्मति से प्रदेश के मुख्य संरक्षक वरिस्ट समाजसेवी श्री विद्याधर शर्मा (राँची) को नियुक्त किया गया।
प्रदेश कमिटी की मीटिंग मे यह तय किया गया की प्रदेश कमिटी मे महिलाओ को भी शामिल किया जायेगा। साथ ही विप्र फाउंडेशन की १३ वीं वर्षगाँठ एवं श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे भारत वर्ष मे १ मई को रक्त दान शिविर का आयोजन कर १३००० यूनिट संगठित करने के संदर्भ मे पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर अयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए जिला अध्यक्षों के साथ वार्ता कर संयोजक नियुक्त किये जाएंगे ताकि रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जा सके।
उपस्थित लोगों में पवन शर्मा, निरंजन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, साँवरलाल शर्मा, सी ए जयप्रकाश शर्मा, प्रमोद सारस्वत, प्रदीप कुमार शर्मा, गणेश दायमा, किशन भारद्वाज, श्यामलाल शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, शशांक भारद्वाज, राजेश कौशिक, अजय दाधीच इत्यादी अनेको लोग उपस्थित थे , रामगढ़ से श्याम शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से ब्राह्मण समाज मे काफी मजबूती आयेंगी, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया l
ब्यूरो चीफ विजय शर्मा