कांग्रेस के पूर्व विधायक मजदूर नेता स्वर्गीय उदय कुमार सिंह की पुण्यतिथि मनाई गयी।



धनबाद: सोमवार को निचीतपुर टाउनशिप में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व विधायक मजदूर नेता स्वर्गीय उदय कुमार सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई,मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मजदूर मसीहा स्वर्गीय उदय कुमार सिंह मजदूर यूनियन एवं कांग्रेस के ऊर्जावान एवं जुझारू नेता थे,वे टुंडी विधानसभा से कई बार चुनाव लड़े एवं कांग्रेस पार्टी सेवादल के उच्च पद पर रह कर कांग्रेस पार्टी एवं मजदूर यूनियन में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सदैव सक्रिय रहे, उनके पुण्यतिथि पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा महतो, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा, महाप्रबंधक पीके दुबे,संजय सिंह रामप्रीत यादव,शकील अहमद, मोहम्मद इसराफिल, लगनदेव यादव ,इंदल यादव ,सत्यनारायण चौहान ,रवि चौबे, रंजीत नोनिया, प्रदीप राय ,रणधीर सिंह ,वीरेंद्र ठाकुर ,मनीष राय ,अशोक महतो, बी सी बनर्जी, अरविंद पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts