झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री अविनाश पांडे जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री अविनाश पांडे जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार,हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कारवाई किए जाने के खिलाफ आगामी 13 जून 2022 को रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ई.डी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को नेशनल हेराल्ड मामले में मुद्दों से भटकाने में माहिर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कायराना साजिश कर ईडी से समन भिजवा कर देश को गुमराह करने का काम किया है, इससे साफ जाहिर है कि तानाशाह डर गया है,मोदी सरकार ने अपने शासन के सभी मोर्चों पर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देश को दिग्भ्रमित करने का काम किया है मोदी सरकार का यह मनगढ़ंत आरोप हास्यास्पद एवं निराधार है सत्तारूढ़ पार्टी अपने हर राजनीतिक विरोधियों पर बेबुनियाद अटैक करती है,यह प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है इन सभी मामलों से कांग्रेस पार्टी ना झुके की ना डरेगी और इन गलत मनगढ़ंत आरोपों का कांग्रेस पार्टी जोरदार विरोध करेगी।
आगे श्री सिंह ने कहा कि हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने के खिलाफ आगामी 13 जून 2022 को रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी कांग्रेस पार्टी के सम्मानित कांग्रेसजनों, माननीय पूर्व मंत्रीगण,माननीय विधायक,सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्षों,सभी प्रखंड /नगर अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर रांची पहुंच कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आगे श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल दिनांक 12 जून 2022 को जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11:00 बजे, कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय जिला स्तरीय नव संकल्प कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजन किया गया है,उक्त कार्यशाला कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंड/नगर अध्यक्षों एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर उक्त कार्यशाला कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया है।
बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,एआइसीसी सदस्य मदन महतो,जोनल कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम,योगेंद्र सिंह योगी,मनोज कुमार सिंह,मनोज यादव,वीरेंद्र गुप्ता,पिंटू तुरी,संतोष राय,पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,पूर्णेन्दु सिंह,कृष्ण वर्मा,डीएन यादव,रमेश राय,जावेद रजा, प्रीतम रवानी,भास्कर झा,अशोक महतो,मुकेश सहानी,बबलू राज, महावीर महतो सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts