कई संगठन को छोड़कर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बथ भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता दर्जनों लोगों ने ग्रहण किया

धनबाद मंगलवार को लोदना क्षेत्र के बरारी शाखा का नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में रमेश कुमार राम सचिव के रूप में श्विजय कुमार यादव का मुख्य रूप से निर्वाचित किए गए इनके सानिध्य में अन्य संगठन को छोड़कर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बथ भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता दर्जनों लोगों ने ग्रहण किया । धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केन्द्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी ने सभी प्रतिनिधियों को पुष्प गुछ एवं माला पहनाकर सबका स्वागत किया आगे उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन होते हुए देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। इस संगठन में किसी भी सभा, या कार्यक्रम को संचालित करने के पूर्व भारत माता की जय के उद्घोष के बाद कार्यक्रम को प्रारंभ करते हैं। किसी व्यक्ति विशेष का नाम का उद्घोष हम लोग नहीं करते हैं। इसमें अनुशासन एवं नियमानुसार कार्य को प्रतिपादित किया जाता है। इसमें जो भी सदस्य होते हैं वह मजदूर ही होते हैं तथा मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि प्रबंधन के सामने जो भी आप की समस्याएं आएगी उसे सुलझाने का प्रयास करेगे ।
बैठक में संयुक्त महामंत्री सुभाष माली, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोप, सचिव दयाराम यादव, उमा शंकर विद्यार्थी, मदनलाल बाऊरी, सुखदेव शर्मा, राज किशोर गुप्ता, सुरेश प्रसाद पासवान, अधीन सिंह, ओम प्रकाश ओझा, मंगरु बरई आदि लोग उपस्थित रहे। नई कमेटी का प्रारूप इस प्रकार है। अध्यक्ष रमेश कुमार राम कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अतहर हुसैन अंसारी ,उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद महतो उपाध्यक्ष शक्ति पदों रजवार, उपाध्यक्ष दुर्गादास बाउरी ,उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, सचिव विजय कुमार यादव, संयुक्त सचिव सपन बनर्जी ,संयुक्त सचिव सोयब आलम खां ,संयुक्त सचिव शंकर राय ,संयुक्त सचिव महादेव किस्कू, संगठन सचिव दिलीप कुमार सिंह, संगठन मंत्री रवि कुमार सिंह ,कोषा अध्यक्ष आनंद महतो, कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव साव,अजय सिंह सुखदेव पासवान ,राम कुमार गुप्ता, ऋषि गौतम, देवेन उरांव, सरला मोदी, कुंदन कुमार, मुनीलाल गौंड विनोद हेंब्रम, पारस पासवान तथा और लोग सदस्य के रूप में मनोज पासवान ,अरविंद नोनिया, रामाशंकर लोध , दुर्गादास बाउरी, धनंजय चौबे , योगेश कुमार आदि सदस्यों ने सदस्यता लिया।

Related posts