![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1128,h_698/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220705-WA0012.jpg)
धनबादः मंगलवार को मनईटांड़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 एवं 30 के सैकड़ों महिला एवं पुरुष ने सप्लाई पानी की समस्या को लेकर रणधीर वर्मा चौक में एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व समाजसेवी सप्पू महतो ने किया। धरना को संबोधित करते हुए कहां कि विगत डेढ़ साल से क्षेत्र में पानी की समस्या है, 1 दिन पानी आने के 3 दिन बाद दूसरी बार पानी आता है, वो भी पर्याप्त मात्रा में नहीं आता है। इस कारण पीने के पानी के लिए क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हम सभी के घर में लगभग पानी का कनेक्शन है। नगर निगम द्वारा सप्लाई पानी का शुल्क भी देते हैं, फिर भी हमारे घर तक पानी नहीं पहुंचता है। हम लोगों ने कई बार नगर निगम को इस संबंध में लिखित रूप से भी दे चुके है। फिर भी निगम के द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया। बाध्य होकर हम लोगों को धरना पर मजबूर होकर बैठना पड़ा है। यदि इस बार- नगर निगम द्वारा कोई सुनवाई नहीं होती है तो आने वाला समय में और उग्र आंदोलन होगा। इसके लिए पूर्ण रूप से जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे। धरना के अंत में समाजसेवी सप्पू महतो ने कहा कि जल्द पानी का सप्लाई नगर निगम द्वारा ठीक नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि सोनी, विकेश कुमार, बड़े महतो, राणा चट्टराज, संस्कार पासवान, राहुल कुमार, राहुल शर्मा, मंगली देवी, गायत्री देवी, गोरूवाला देवी, भागीरथ महतो आदि लोग मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)