75 वर्ष आजादी के एवं आनेवाले समय में कैसा भारत हो उसकी कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है: दीपक प्रकाश


आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने हेतु भाजपा किसान मोर्चा ने बिरसा चौक से मोरहाबादी मैदान तक निकाली ट्रैक्टर रैली।*

रांची।भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज बिरसा चौक से मोरहाबादी मैदान तक भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा राँची महानगर द्वारा निकाली गई आज की ट्रैक्टर में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता एवं किसानों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ भारत माता की जय-वंदे मातरम का नारा लगाते हुए बिरसा चौक से मोरहाबादी स्थित गाँधीजी की प्रतिमा पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रमुख से शामिल *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश* ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष एवं आनेवाले समय के भारत की कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रकाश ने कहा कि देश का हर नागरिक घर-घर राष्ट्रीय धवज तिरंगा लगाये यह आह्वान किया है और उनके इस संदेश को पार्टी जन-जन तक लेकर जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथों में तिरंगा और लोगों में उत्साह किसानों का यह दृश्य महोत्सव के रुप में हम सबों के सामने है।
*भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह राँची की महापौर आशा लकड़ा* ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पार्टी एवं आम जनमानस ने महोत्सव बनाने के हर घर का अभियान बनाया है एवं लोगों में उल्लास एवं उत्सव का माहौल है।
कार्यक्रम में शामिल *पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश *अध्यक्ष पवन साहु ने** कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किसान मोर्चा आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए एवं जन-अभियान बनाने के कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही जिसमें आज की यह ट्रैक्टर रैली निकालकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में हर-घर तिरंगा एवं अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
कार्यक्रम में राँची विधायक सी पी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता, ललित नारायण ओझा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, संचालन नरेंद्र पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन बलसाय महतो ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख से सूरज चौरसिया, राजेश सिंह,दिनेश सिंह तोमर, अजय दूबे, अवधेश दूबे, दिलीप सिंह, वृंद कुमार साहु, विशाल साहु, रंजन चौहान, सत्येंद्र सिंह बबलू, रामाशंकर तिवारी, युगल किशोर, शोभा सिंह, सतीश महतो, अशोक कुमार पांडेय, अजय मुंडा, सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related posts