तमाड़ एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल को मिलेगा साढ़े सात करोड़ का मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम


रांची : झारखंड सरकार ने तमाड़ एकलव्य मॉडल आवासीय स्कुल के साथ राज्य के चौदह एकलव्य मॉडल स्कूलों की सूरत को संवारने में लग गयी है। इसके लिये झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची (JSBCC) ने पहल की है। JSBCC ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में मल्टीपर्पस ऑडिटोरियम तैयार करने का प्लान तैयार किया है। इसके लिये रांची, लोहरदगा, गुमला, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज को चुना गया है। साथ ही साथ सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, लातेहार, गिरिडीह औऱ चतरा जिले के स्कूल को भी तय किया गया है। इस ऑडिटोरियम में 500 स्टूडेंट्स-लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

कितनी आयेगी लागत

रांची, लोहरदगा, गुमला, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में मल्टीपर्पस ऑडिटोरियम बनाने पर 7 करोड़ 8 लाख 38 हजार 339 रुपये (प्रति ऑडिटोरियम) व्यय होने की उम्मीद है। इसका निर्माण पूरा करने पर 10 महीने का समय लगेगा। इन जिलों के अलावे पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज में बनने वाले एकलव्य स्कूल के ऑडिटोरियम पर 9 करोड़ 44 लाख 51 हजार 118 रुपये (प्रति ऑडिटोरियम) की लागत आयेगी। 11 महीने में इसे तैयार किया जायेगा। पलामू, लातेहार, गिरिडीह और चतरा में बनने वाले ऑडिटोरियम (प्रति ऑडिटोरियम) पर 4 करोड़ 72 लाख 25 हजार 559 रुपये का खर्च आयेगा। 9 महीने में इस काम को पूरा किया जायेगा।

Related posts