धनबाद: शुक्रवार को आजादी के महा उत्सव पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद खान एवं प्रदेश प्रवक्ता शकील राणा एवं प्रदेश मंत्री बबलू फरीदी ने किया। रैली स्टेट बैंक वासेपुर से आरा मोड़ तक निकाला गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शकील राणा ने कहा हम आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत उत्सव मनाने का कार्य कर रहे हैं। बबलू फरीदी ने तिरंगा यात्रा पर आए हुए सभी लोगों को बधाई दी। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से गजनफर खान, सबदर अंसारी, तनवीर खान,मोहसिन खान, इमरान खान, रियाज अंसारी, शकील खातून,शबनम खान, छोटू खान, शहाबुद्दीन,जमील राजा,दौलाताना समेत अन्य लोग शामिल थे।