रमेश सिंह को मिली भाजपा झारखण्ड प्रदेश में कार्यसमिति में जगह


रांची।भाजपा के रांची महानगर जिला के पूर्व कोषाध्यक्ष , चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं रांची शहर के जाने माने समाजसेवी रमेश कुमार सिंह को भाजपा के झारखण्ड प्रदेश में दीपक प्रकाश की अध्यक्षता वाली टीम में जगह मिली ।
रमेश सिंह को यह सम्मान एवं दायित्व मिलने से रांची के युवाओं में खुशी की लहर है एवं सोशल मिडिया पे दिन भर बधाईयों के सैकड़ों पोस्ट देखने को मिले।
रमेश सिंह को बधाई देने वालों में किसलय तिवारी , मिन्टू चौबे , विनय सिंह बंटी , अमित कुमार , कुणाल यादव , बरुन तिवारी , बंटी शर्मा , सोनू दुबे , सोनू सिंह , देवराज सिंह ,रोमित सिंह , मनोज मिश्र आदि सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल है।

Related posts