*उपविकास आयुक्त रांची विशाल सागर की अध्यक्षता में बैठक*
*विभाग से निर्गत कैलेण्डर के अनुसार कार्य निष्पादन का निदेश*
*01-30 सितम्बर 2022 तक पोषण माह का किया जायेगा आयोजन*
रांची : उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर की अध्यक्षता में पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण माह 2022 के सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर द्वारा 01 सितम्बर 2020 से 30 सितम्बर 2022 तक पोषण माह के आयोजन हेतु विभाग से निर्गत कैलेण्डर के अनुसार कार्य निष्पादन का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। पोषण माह 2022 का शुभारंभ 01 सितम्बर 2022 से किया जाना है जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आयुष, जेएसएलपीएस, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि से सहयोग लिया जाना है।डीडीसी द्वारा सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पोषण माह के लिए निर्गत कैलेण्डर में उल्लेखित गतिविधियों को तिथिवार आयोजित करते हुए पोषण अभियान के जन आंदोलन डैशबोर्ड पर इन्ट्री करने का निदेश दिया गया।