समुचित जानकारी देने का सुनिश्चित करें आयुक्त रांची विशाल सागर


रांची-।उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उप समाहर्त्ता सह प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा मनमोहन प्रसाद, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता NREP-1 एवं 2 तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने नगड़ी प्रखण्ड में वृद्धा आश्रम में चल रहे कार्यों, बेड़ो प्रखण्ड के साथ-साथ अन्य प्रखण्डों में भवन निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास कार्य की विस्तार से समीक्षा की।
उप विकास आयुक्त विशाल सागर द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता को लंबित योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि भूमि विवाद या उससे संबंधित कारणों से कार्य को पूर्ण करने में कठिनाई होने पर विहित प्रपत्र में समुचित जानकारी देना सुनिश्चित करें।

Related posts