डी नोबिली स्कूल सिंदरी के छात्र छात्राओं ने वृद्ध जनों को दीपावली की सामग्री भेंट की



धनबाद: बुधवार को कदैयां रोड, टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में डीनोबिली स्कूल, सिंदरी के 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं स्कूल की शिक्षिका बी. ज्योति (आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष बी. सुधीर की पत्नी) मिस गिरिजा, मिस अनुभा के नेतृत्व में आश्रम के वृद्धजनों का सुध बुध लेने पहुंचे। डीनोबिली स्कूल की शिक्षिका बी. ज्योति ने कहा स्कूल के छात्र छात्राएं इन वृद्धजनों की जानकारी मिलने के बाद उनसे मिलने को बहुत उत्सुक थे उसी के संदर्भ में आश्रम का भ्रमण छात्र-छात्राओं में अपने माता-पिता के प्रति जीवन पर्यंत आदर सत्कार एवं सेवा के मद्देनजर किया गया है। छात्र-छात्राओं को देख वृद्धजनों को काफी खुशी हुई और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने माता-पिता के लिए अपने हृदय में विशेष स्थान उनका आजीवन आदर सेवा और संस्कारिक बनने के लिए अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया। वृद्धजन उनके साथ अपना बेटा- बेटी पोता- पोती की तरह घुल मिलकर बहुत सारी बातें की। छात्र-छात्राओं से
अपना सुख दुख,दर्द साझा किया और वर्तमान में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बी. सुधीर, सचिव डॉ. डी. शरण, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत वर्मा, केयरटेकर सुबल सिंह शांति की टीम के द्वारा की जा रही संघर्षपूर्ण सेवा के लिए प्रशंसा किया। छात्र-छात्राएं उनसे मिलकर भावुक हो गए। उन्हें वहां बहुत मन लगा। छात्र-छात्राओं ने वृद्धजनों के साथ गाना गाया और उनके समक्ष सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। स्कूल के तरफ से आश्रम को करीब एक सौ केजी चावल,20 केजी आटा, 20 केजी दाल, 5 केजी चना, बिस्कुट, मैगी, मिक्सर, साबुन, टूथपेस्ट भोजन के मसाले, दीपावली के लिए दिया-बाती, मोमबत्तियां समेत अन्य जरूरी राशन दिया। छात्र-छात्राओं ने भविष्य में फिर आश्रम आने की इच्छा जताई। अंत में जाने के समय आश्रम के सारे वृद्धजन जाते हुए बच्चों को निहारते रह गए और बच्चे भी जब तक आश्रम आंखों से ओझल ना हो गया तब तक पीछे देखते रहे।

Related posts