धनबाद: गुरुवार को एआईसीसी कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मिलकर संगठनात्मक मजबूती संबंधित विषयों के साथ साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई एवं पार्टी के स्टीयरिंग कमेटी में मनोनीत किए जाने पर संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को शुभकामनाएं दी गई।मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख मुख्य रूप से उपस्थित थे।आगे श्री सिंह ने मलिकार्जुन खडगे के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है और आशा एवं उम्मीद है पार्टी को उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगी और कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उनके नेतृत्व में उभरेगी एवं पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। मिलने के क्रम में संजय लाल पासवान, कुमार राजा,राजू दास, पप्पू पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे।