दिलीप सिंह ने भगवान चित्रगुप्त के दरबार में टेका माथा



धनबाद: गुरुवार को कोयलांचल धनबाद में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।जिले में कई जगहों पर निर्मित पूजा पंडालों में चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर उनकी आराधना हुई।बड़ी संख्या में लोग भगवान चित्रगुप्त के दर्शन करने पूजा पंडालों में उमड़े.उभरते हुए समाजसेवी एवं युवा संघर्ष मोर्चा(जनवादी) के संस्थापक और सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के सह – सचिव दिलीप सिंह ने धनबाद के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए।भ्रमण के दौरान वे माडा कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में माथा टेकने पहुंचे।विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए दिलीप सिंह ने
पूजा के इस भव्य आयोजन के लिए चित्रगुप्त पूजा की केंद्रीय कमिटी में अमरेंद्र सहाय , संजय बख्सी , प्रमोद लाला आदि के बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी। दिलीप सिंह ने इस अवसर पर कहा चित्रगुप्त देवताओं के लेखपाल हैं और मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं.उनके पूजा के दिन नई कलम दवात की प्रतिरूप के तौर पर पूजा की जाती है।मैं चित्रगुप्त भगवान को नमन करता हूं और चित्रगुप्त पूजा के आयोजकों को बहुत ही श्रद्धा से पूजा आयोजन करने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. दिलीप सिंह इसके उपरांत बाबूडीह स्थित पूजा पंडाल और हाउसिंग कॉलोनी पंडाल का भी दर्शन किया। बाबू डीह में जितेंद्र सिन्हा तथा हाउसिंग कॉलोनी में राजन सिन्हा ने उनका स्वागत किया।

Related posts