आखिरकार ब्राह्मणों के सामने झुकना ही पड़ा कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों से मांगा माफी


बाघमारा: बिगत 27/11/22 को लुति पहाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सह वर्तमान कॉंग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के द्वारा अपने भाषण के दौरान ब्राह्मण जाति विशेष पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिपणी की थी जिसपर ब्राह्मणों के द्वारा जगह जगह पर, विभिन्न तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, ब्राह्मणों के इस विरोध प्रदर्शन एवं ब्राह्मणों के एकता के चलते पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष अपने द्वारा दिए गए बयान पर खेद प्रकट करते हुवे माफी मांगने का काम किया है।
इनके द्वारा माफी मांगने के पश्चात ब्राह्मण समाज के लोगो को उन्हें माफ कर देना चाहये। हम सभी ब्राह्मणों से अनुरोध करते है कि उनको माफ कर हम ब्राह्मण जाति के लोग अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दे, क्योकि इसमे हम सभी ब्राह्मणों के कंधे पे बंधूक रख कर कोई दूसरा ब्यक्ति बंधूक चला रहा है और हम सभी ब्राह्मण इसका शिकार हो रहे है।
हम ओर आप सभी बुद्धिजीवी ब्राह्मण है, भली भांति समझ सकेते है कि हम ब्राह्मणों को कोई आगे कर के अपनी राजनीति रोटी सेकने का कार्य कर रहा है। साथ ही हम सभी से ये भी कहना चाहते है कि उन्होंने हम ब्राह्मणों को अपमानित किया है न कि दूसरे जाती समूह को तो फिर दूसरे दूसरे जाती हम ब्राह्मणों जाती में घुस कर अनर्गल बयानवाजी क्यो कर रहे है ? हमलोग उनलोगों से कहना चाहते है कि हम ब्राह्मण जाती एवं समाज अपने ऊपर दिए बयान से निपटने के लिए सक्षम है। आपलोग मेरे जाती या समाज मे दखलंदाजी न करे तो बेहतर रहेगा, क्योकि हमलोग परशुराम के वंशज है और इस वंसज के एक ही व्यक्ति काफी है किसी के हस्ती ओर उनकी विरासत को मिटाने के लिए। हम सभी ब्राह्मण अपने सम्मान की रक्षा करने में सक्षम है।दिलीप पाण्डेय पिंकु पाण्डेय, खानुडीह निक्की पाण्डेय , खानुडीह विजय पाण्डेय , खानुडीह दिप्पु पाण्डेय , खानुडीह सुशांत पाण्डेय , खानुडीह पिंकु पाण्डेय , घोराठी प्रो० टी. पी. पाण्डेय , खानुडीह पोरेश चौबे , घोराठी कुलदीप पाण्डेय , खानुडीह मंटू पाठक , मटीगढा वासुदेव पाण्डेय , खानुडीह, इत्यादि ब्राह्मण।

Related posts